Begin typing your search above and press return to search.
Begin typing your search above and press return to search.
राहुल की अनुपस्थिति में सोनिया संभाल रहीं भारत बंद की कमान

नई दिल्ली। देश में तेल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं, वे 12 सितंबर के बाद ही वापस आएंगे। ऐसे में भारत बंद की कमान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संभाल रही हैं। सोनिया गांधी ने भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस की तैयारी के लिए कांग्रेस के सीनियर नेताओं गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़के, अशोक गहलोत इत्यादि से बातचीत की है।
पार्टी सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी ने बंद को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। पार्टी के नेताओं को विपक्ष के नेताओं से बातचीत कर विपक्षी दलों को बंद में शामिल करने के लिए कहा गया है। वहीँ सभी प्रदेश प्रभारियों को राज्य मुख्यालय में मौजूद रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला स्तर पर अध्यक्षों से संवाद कर बंद को सफल बनाने को सुनिश्चित करें। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सांसदों और विधायकों को भी निर्देश जारी कर अपने अपने क्षेत्रों में बंद को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीँ बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के महासचिवों और सचिवों को भी निर्देश जारी किये गए हैं।
Next Story
