Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने फैंस को हर मौके पर तोहफा देने से नहीं चूंकते। इसी कड़ी में उन्होंने नए साल का तोहफे के रूप में फैंस के लिए नया गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम है 'चुम्मा नया साल के' (Chumma Naya Saal Ke)।

Full View


पवन का ये गाना रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ाता नजर आ रहा है। रिलीज होने के साथ ही इसने 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और 12 हजार लोगों ने लाइक बटन प्रेस कर इस पर अपना प्यार भी जताया है। गाने में पवन सिंह और उनकी हिरोइन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है, जो आपके भी होश उड़ा देगा।

इस गाने के बोल लिखे हैं जाहिद अख्तर ने और म्यूजिक छोटे बाबा का है। वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना नए साल पर फैंस के बीच खूब गर्दा उड़ा रहा है। 

Tags: