Aishwarya Rai Bachchan Wiki And Biography Profile: Height, Age, Affairs, Husband, Net Worth in Hindi | ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय

Aishwarya Rai Bachchan Wiki And Biography Profile: Height, Age, Affairs, Husband, Net Worth in Hindi | ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय

नाम ऐश्वर्या राय बच्चन

जन्म 1 नवंबर 1973

जन्मस्थान मैंगलोर, कर्नाटक, भारत

पिता कृष्णराज

माता बृंद्या राय

पति अभिषेक बच्चन

पुत्री आराध्या बच्चन

व्यवसाय भारतीय अभिनेत्री

पुरस्कार पद्म श्री, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

नागरिकता भारतीय

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan Biography in Hindi)

Aishwarya Rai Bachchan Wiki And Biography Profile: Height, Age, Affairs, Husband, Net Worth in Hindi | ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्‍हें 2 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। उन्‍हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सर‍कार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्‍मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं।

कॉलेज के दौरान ही रॉय ने कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया। इसके बाद वे कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दीं। बाद में उन्‍होंने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें वे दूसरे स्‍थान पर रहीं। 1994 में उन्‍हें मिस वर्ल्‍ड का ताज पहनाया गया। इसके बाद से उन्‍हें फिल्‍मों के लिए ऑफर मिलने लगे। अभिनय की शुरूआत उन्‍होंने तमिल फिल्‍म 'इरूवर' से की। उनकी पहली हिन्‍दी फिल्‍म 'और प्‍यार हो गया' थी। उनकी पहली कामर्शियल सफल फिल्‍म 'जींस' रही। इसके बाद उन्‍हें बड़े पैमाने पर तब सफलता मिली जब संजय लीला भंसाली ने उन्‍हें 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' में पारो के रोल लिए कास्‍ट किया। उनकी फिल्‍म 'धूम 2' और 'जोधा अकबर' ने देश विदेश में अच्‍छा कारोबार किया और इन फिल्‍मों में उनकी रितिक रोशन के साथ जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया। इस दौरान रितिक के साथ 'धूम 2' में फिल्‍माए गए एक किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा हुई और खबरें ऐसी भी आईं कि अभिषेक बच्‍चन इससे नाराज भी हुए थे। फिल्‍म 'रेनकोट' और 'गुजारिश' में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।

प्रारंभिक जीवन (Aishwarya Rai Early Life)

ऐश्‍वर्या रॉय का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। इनके जन्म के कुछ समय के बाद इनका परिवार मुंबई में रहने लगा। इनके पिता जी का नाम कृष्णराज राय है जो कि सेना में बायोलॉजिस्ट थे, और इनकी माता ब्रिन्धा एक गृहणी है। इसके आलावा एक बड़े भाई है, जो कि मर्चेंट नेवी में इंजिनियर है। इनके भाई ने ऐश्वर्या और अर्जुन रामपाल के साथ एक फिल्म भी बनाई थी, यह फिल्म ऐश्वर्या की माता के द्वारा लिखी गई थी जिसका नाम "दिल का रिश्ता" थी पर यह कुछ खास सफल नही रही।

शिक्षा (Aishwarya Rai Education)

इनकी पढाई मुंबई में हुई आरंभिक शिक्षा आर्य विधा मंदिर हाई स्कूल से हुई। फिर इन्होंने जय हिन्द कॉलेज से एक वर्ष की इंटरमीडीएट पढाई की। इसके बाद डिजी रुपरल कॉलेज ज्वाइन किया और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 90% अंक प्राप्त किए।

इन्होंने 5 वर्ष की आयु में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। पहले ये मेडिकल लाइन में जाना चाहती थी, परंतु फिर इन्होने आर्किटेक्ट बनने का निर्णय लिया और आर्किटेक्ट कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन ग्लैमर की दुनिया से आकर्षित होकर फिर इन्होने मॉडलिंग का करियर चुन लिया और इसी दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया।

शादी (Aishwarya Rai Marriage)

ऐश्वर्या ने फिल्म एक्टर अभिषेक बच्चन से 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली वो भी पूरी हिन्दू रीती-रिवाज के साथ। ऐश्वर्या ने 16 नवम्बर 2011 को एक छोटी सी बेबी को जन्म दिया, जिनका नाम 'आराध्या बच्चन' रखा गया। 

मॉडलिंग करियर (Aishwarya Rai Modeling Career)

ऐश्वर्या राय को पढा़ई के साथ-साथ उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे। उनको मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। ऐश्वर्या ने कॉलेज के दौरान कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया। इसके बाद वे कई टीवी विज्ञापनों कोक, फूजी और पेप्सी में भी दिखाई दीं। बाद में उन्‍होंने मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें वे दूसरे स्‍थान पर रहीं। 1994 में उन्‍हें मिस वर्ल्‍ड का ताज पहनाया गया। इसके बाद उनकी माँग बढ़ी और उन्‍हें फिल्‍मों के लिए ऑफर मिलने लगे।

फिल्मी करियर (Aishwarya Rai Filmy Career)

1997 में ऐश्‍वर्या ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत मणिरत्‍नम की तमिल फिल्‍म 'इरूवर' से की थी। तमिल में निपुण ना होने की वजह से उनकी आवाज को किसी अन्‍य ने डब किया। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्‍म 'और प्‍यार हो गया' थी, जिसमें उनके हीरो बॉबी देओल थे। फिल्‍म कोई खास सफल नहीं हुई।

हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का 1999 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से जमा ये फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्‍वाइंट रही। यह फिल्‍म काफी सफल रही और ऐश्‍वर्या के काम को भी सराहा गया। ऐश्वर्या की इस फिल्म ने बहुत सुर्खिया बटोरी इस फिल्म में ऐश्वर्या और सलमान खान की जोड़ी की केमेस्ट्री बहुत अच्छी थी। सके बाद आई फिल्‍म 'ताल' में भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।

2002 मे संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई फिल्म 'देवदास' मे काम की जिसमे उनके साथ अभिनेता शाहरुख ख़ान थे। फिल्‍म को 2002 के कांस फिल्‍म समारोह में भी दिखाया गया और टाईम मैगजीन ने इसे मिलेनियम की 10 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों में से एक बताया। भारत में इस फिल्‍म को 10 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिले जिसमें से ऐश्‍वर्या को दूसरी बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल है।

2006 में "धूम" और 2007 में रिलीज हुई "गुरू" में वे अभिषेक बच्‍चन के साथ पर्दे पर दिखाई दीं। फिल्‍म को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सराहना मिली और बॉक्‍स ऑफिस पर भी फिल्‍म ने अच्‍छा कारोबार किया। 2008 में ह्रितिक रोशन के जोधा अकबर में नजर आयी, यह फिल्म भी हिट रही।

ऐश्वर्या ने अपने फ़िल्मी करियर में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया और कई बेहतर फिल्मो में काम किया है। ये ना केवल अपनी सुन्दरता के लिए सभी की पसंदीदा अभिनेत्री है, बल्कि इनके अभिनय और डांस में यह महारथ हासिल कर चुकी है।

शादी-

रॉय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन से शादी की जिनसे उन्‍हें एक बच्‍ची है-आराध्‍या। यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया।

नृत्‍य में भी हैं पारंगत-

बचपन में उन्‍होंने पांच साल तक क्‍लासिकल डांस और संगीत की ट्रेनिंग ली।

करियर-

ऐश्‍वर्या ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1997 में मणिरत्‍नम की फिल्‍म 'इरूवर' से की थी। तमिल में निपुण ना होने की वजह से उनकी आवाज को किसी अन्‍य ने डब किया। फिल्‍म सफल रही। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्‍म 'और प्‍यार हो गया' थी जिसमें उनके हीरो बॉबी द्योल थे। फिल्‍म खास सफल नहीं हुई। 1999 में रिलीज हुई 'हम दिल दे चुके सनम' उनके करियर का टर्निंग प्‍वाइंट रही। यह फिल्‍म काफी सफल रही और ऐश्‍वर्या के काम को भी सराहा गया। इसके लिए उन्‍हें फिल्‍मफेयर का सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार भी दिया गया। इसके बाद आई फिल्‍म 'ताल' में भी उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।

पारो के रोल में छा गईं रॉय और मिली विदेशों में भी ख्‍याति-

'हम दिल दे चुके सनम' के बाद एक बार फिर ऐश्‍वर्या ने संजय लीला भंसाली के साथ 'देवदास' में काम किया। फिल्‍म को 2002 के कांस फिल्‍म समारोह में भी दिखाया गया और टाईम मैगजीन ने इसे मिलेनियम की 10 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों में से एक बताया। भारत में इस फिल्‍म को 10 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिले जिसमें से ऐश्‍वर्या को दूसरी बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल है।

इसके बाद आई फिल्‍म 'दिल का रिश्‍ता' और 'कुछ न कहो' कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वहीं इसके बाद आई फिल्‍म 'खाकी' के दौरान एक चलती गाड़ी ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी जिससे उनका पैर फ्रैक्‍चर हो गया। 2005 में आई फिल्‍म 'बंटी और बबली' का एक गाना 'कजरा रे कजरा रे' बहुत ज्‍यादा पापुलर हुआ। इसके बाद आई 'उमराव जान' कुछ खास कमाल तो नहीं कर सकी लेकिन ऐश्‍वर्या के काम को सराहा गया। उसी साल उनकी धूम 2 भी रिलीज हुई जिसे सभी ने काफी पसंद किया और रितिक और ऐश्‍वर्या की जोड़ी ने पर्दे पर आग लगा दी। फिल्‍म बड़ी ब्‍लाकबस्‍टर साबित हुई। 2007 में रिलीज हुई 'गुरू' में वे अभिषेक बच्‍चन के साथ पर्दे पर दिखाई दीं। फिल्‍म को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सराहना मिली और बॉक्‍स ऑफिस पर भी फिल्‍म ने अच्‍छा कारोबार किया। वहीं इसके बाद भी उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया लकिन वे खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्‍म 'रावन' ने उनका अभिनय बेहतर था लेकिन फिल्‍म ज्‍यादा चल नहीं पाई। वहीं, अमिताभ बच्‍चन ने भी इस फिल्‍म की तारीफ की थी और फिल्‍म ना चल पाने का दोष एडिटिंग डिपार्टमेंट को दे दिया था। इसके बाद 2010 में उनकी आखिरी फिल्‍म 'गुजारिश' थी जिसमें एक बार फिर वे रितिक रोशन के साथ दिखाई दीं। इस फिल्‍म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर तो औंधे मुंह गिर गई लेकिन आलोचकों से इसे अच्‍छा रेस्‍पांस मिला।

प्रसिद्ध फिल्‍में-

इरूवर, और प्‍यार हो गया, हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, हमारा दिल आपके पास है, मोहब्‍बतें, देवदास, दिल का रिश्‍ता, खाकी, रेनकोट, उमराव जान, धूम 2, गुरू, प्रोवोक्‍ड, द लास्‍ट लीजन, जोधा अकबर, सरकार राज, रावन, रोबोट, गुजारिश।

ब्रांड एंडोर्समेंट्स में भी हैं आगे-

रॉय पहली बार कैमलीन पेसिंल के विज्ञापन में दिखाई दी थीं जब वे नौंवी कक्षा में थीं। वे आमिर खान के साथ किए गए पेप्‍सी के विज्ञापन के बाद से पापुलर हो गईं। वे इकलौती ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने पेप्‍सी और कोका कोला दोनों को एंडोर्स किया है। वे देश की टॉप ब्रांड एंबेस्‍डर्स में से एक हैं और इस मामले में वे सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे टाइटन की घडि़यों, लोरियल, लकमे कॉस्‍मेटिक्‍स, पालमोलिव, लक्‍स, नक्षत्र डायमंड ज्‍वैलरी, कल्‍यान ज्‍वैलर्स के विज्ञापन कर चुकी हैं।

सलमान खान के साथ अफेयर के बाद हुआ विवाद-

1999 में रॉय और सलमान ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन 2001 में ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐश्‍वर्या ने उन पर आरोप लगाया कि सलमान ने उन्‍हें गालियां दी और यहां तक की उन पर हाथ तक उठाया। उनके मुताबिक सलमान ने उन्‍हें हर तरह से परेशान किया। वहीं 2009 में टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपे एक लेख में सलमान ने साफ किया कि उन्‍होंने आजतक किसी औरत पर हाथ नहीं उठाया है।

ऐश्‍वर्या राय की टॉप फिल्म (Aishwarya Rai top Film List)

  1. ताल (1999)
  2. आ अब लौट चले (1999)
  3. मोहोब्बतें (2000)
  4. हमारा दिल आपके पास है (2000)
  5. जोश (2000)
  6. देवदास (2002)
  7. खाकी (2004)
  8. ब्राइड एंड प्रिजुडाइस (2004)
  9. धूम 2 (2006)
  10. उमराव जान (2006)
  11. गुरु (2007)
  12. जोधा अकबर (2008)
  13. सरकार राज (2008)
  14. जज़्बा (2015)
  15. सबरजीत (2016)
  16. ऐ दिल है मुश्किल (2016)
  17. फन्ने खान (2018)

पुरस्कार (Aishwarya Rai Awards)

  1. 10 नामनिर्देशन में से 2 फिल्मफेयर अवार्ड शामिल है।
  2. हम दिल दे चुके सनम (1999) और हम दिल दे चुके सनम (1999) और देवदास (2002) के लिये 2 बेस्ट एक्ट्रेस ट्रोफी प्राप्त हुई।
  3. 2009 में भारत सरकार ने उन्हें "पद्म श्री" से नवाजा।
  4. 2012 में उन्हें फ्रांस बड़ा सम्मान ऑर्ड्रे देस आर्ट्स एट देस लेटर्स का सम्मान दिया गया।
Tags: