Sonali Phogat Age, Husband, Family, Biography: टिकटॉक स्‍टार, पति की रहस्‍यमयी मौत, BJP नेता, कुछ ऐसी हैं सोनाली फोगाट

Sonali Phogat Age, Boyfriend, Husband, Family, Biography: सोनाली फोगाट एक इंडियन पॉलिटिशियन और पूर्व अभिनेत्री हैं. वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं. 2019 में उन्होंने आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. फोगाट हिसार में रहती है और अपने 20 साल के एक्टिंग करियर में उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

जीवनी (Biography)

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हिसार के एक छोटे से गाँव भूटान में हुआ था. सोनाली के पिता किसान है और खेती बाड़ी करते है। परिवार में उनके तीन बहनें और एक भाई है। उन्होंने नोएडा सेक्टर 1 में स्थित एक इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में बतौर एंकर की। एंकरिंग के दौरान वो बीजेपी की नेशनल वर्किंग कमेटी से जुड़ गई। इसके बाद उन्हें कई रोल ऑफर हुए और उन्होंने एंकरिंग छोड़ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने रवि किशन, जिम्मी शेरगिल जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया हैं. उन्होंने जीटीवी पर प्रसारित 'अम्मा' शो में नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया था.

निजी जानकारी (Personal Information)

  • असल नाम (Real Name) सोनाली फोगाट
  • निक नेम(Nick Name) देसा
  • पेशा (Profession) राजनेता और अभिनेत्री
  • जन्म दिनांक (Date of Birth) 21 सितंबर 1979
  • उम्र (2019 तक) 40 वर्ष
  • जन्म स्थान (Birth Place) भूथन गाँव, फतेहाबाद, हरियाणा
  • नागरिकता (Nationality) भारतीय
  • गृह नगर ( Home Town) हिसार, हरियाणा
  • मौजूदा शहर (Current City) हिसार, हरियाणा
  • स्कूल (School) ज्ञात नहीं
  • कॉलेज (College) ज्ञात नहीं
  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) बेचलर ऑफ़ आर्ट्स
  • पदार्पण (Debut) टेलिविज़न : एक माँ जो लखों के लिये बानी अम्मा (2016)
  • फिल्म : छोरीयां छोरों सी काम नहीं होति (2019)
  • राजनीतिक दल (Political Party) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
  • पुरुस्कार (Awards) ज्ञात नहीं
  • परिवार ( Family) माता: ज्ञात नहीं
  • पिता: ज्ञात नहीं
  • बहन: ज्ञात नहीं
  • भाई: सुदेश फोगाट
  • पति : संजय फोगट (M-2006; विस्मृत)
  • बेटी: यशोधरा फोगाट
  • धर्म (Religion) हिंदू
  • जाति (Caste) जाट
  • पता (Address) हिसार, हरियाणा
  • रूचि ( Hobbies) डांसिंग और गाने सुनना

वैवाहिक और आर्थिक जानकारी (Marital Status and Net Worth Information)

वैवाहिक स्थिति(Marital Status) विधवा

विवाह तिथि (Marriage Date) ज्ञात नहीं

विवाद (Controversies) 

• जून 2020 में, फोगट ने हिसार में मार्केट कमेटी के सचिव को थप्पड़ मारा, जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

• निर्वाचन क्षेत्र में अपनी रैली में, सोनाली फोगट ने लोगों के एक समूह से पूछा कि क्या वे i भारत माता की जय 'नहीं बोलते हैं, वे पाकिस्तान से थे। यह बयान सोशल मीडिया पर भारी विवाद पैदा करता है।

Net Worth

2.73 करोड़ रु

पर्सनल लाइफ (Personal Life)

सोनाली की शादी हिस्सार के रहने वाले नेता संजय फोगाट से हुयी थी. साल 2016 में में उनके पति संजय की मौत हो गयी थी. उनका शव उनके फार्म हाउस में मिला था। संजय फोगाट बीजेपी के नेता थे। इस फार्म हाउस में उनके जेठ और जेठानी रहती है। जेठानी सोनाली फोगाट की सगी बहन है। पति के मौते के बाद सोनाली भी बीजेपी से जुड़ गई। सोनाली और संजय की एक 10 साल की एक लड़की है, जो फिलहाल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है।

सोनाली फोगाट से जुड़े रोचक तथ्य(जानकारी)

  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टेलीविज़न से की थी. वह कई शो में एक्ट्रेस के रूप में नजर आई.
  • सोनाली फोगाट का जन्म और परवरिश फतेहाबाद में हुयी हैं.
  • वह दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होने वाले कई टेलीविज़न शो को होस्ट भी कर चुकी हैं.
  • 2016 में उनके पति संजय फोगाट की उनके हिसार स्थित फार्महाउस में मृत्यु हो गयी थी.
  • वह एक वेब सीरीज 'द स्बटोरी ऑफ़ बदमाशगढ़' में भी काम कर चुकी हैं.
  • 2019 में आये हरियाणवी म्यूजिक एल्बम 'बंदुक आली जाटनी' में वह नजर आई थी.
  • सोनाली फोगाट हरियाणा की महिला विंग की पार्टी उपाध्यक्ष और हरियाणा कला परिषद की हिसार जोनल की निदेशक भी हैं।
  • बीजेपी मेम्बर के तौर पर उन्होंने झारखंड और मध्य प्रदेश चुनाव रैलियों में भी हिस्सा लिया था.
  • टिकटोक पर वह बहुत पोपुलर हैं, उनके विडियो की लोगों द्वारा बहुत पसंद भी किये जाते हैं.
  • 2019 में में हुए हरियाणा चुनाव में उन्होंने बीजेपी की और से आदमपुर सीट पर चुनाव लड़ा था.
  • विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने "भारत माता की जय" का नारा लगाने का आवाहनं किया था. नहीं लगाने वाले को उन्होंने पाकिस्तानी कहा. इस स्टेटमेंट के बाद वह काफी विवादों में आ गयी.

Sonali Phogat Age, Husband, Family, Biography: टिकटॉक स्‍टार, पति की रहस्‍यमयी मौत, BJP नेता, कुछ ऐसी हैं सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट की शो में एंट्री होने वाली है। इसी के साथ यह दिलचस्‍पी बढ़ गई है कि सोनाली फोगाट कौन हैं? वह क्‍या करती हैं? सोनाली फोगाट क्‍या करती हैं और वह शो में क्‍या रंग दिखाने आ रही हैं? बहरहाल, आपके ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब यहां हैं-


कौन है सोनाली फोगाट?

सोनाली फोगाट बीजेपी नेता हैं। वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, वह चुनाव हार गईं। लेकिन सोनाली की पहचान इससे कहीं ज्‍यादा है। सोनाली फोगाट एक ऐक्‍ट्रेस हैं। वह दूरदर्शन पर शोज की एंकरिंग कर चुकी हैं और सबसे बड़ी बात यह कि वह टिकटॉक की स्‍टार रह चुकी हैं।

सोनाली फोगाट का जन्‍म कब हुआ, उनकी उम्र क्‍या है?

सोनाली फोगाट का जन्‍म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ। वह 41 साल की हैं।

सोनाली फोगाट के करियर की शुरुआत कैसे हुई?

सोनाली ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की। इसके दो साल बाद 2008 में उन्‍होंने बीजेपी जॉइन किया। तभी से वह पार्टी की ऐक्‍ट‍िव मेंबर हैं।

सोनाली फोगाट के परिवार में कौन-कौन है?

सोनाली के परिवार में उनके पिता हैं, जो पेशे से किसान हैं। उनकी तीन बहने हैं और एक भाई है। अपनी बहन के देवर से ही सोनाली की शादी हुई थी। सोनाली की एक बेटी भी है, जिसका नाम यशोदरा फोगाट है।

सोनाली फोगाट के पति कौन हैं? उनकी मौत कैसे हुई?

साल 2016 में सोनाली फोगाट उस समय चर्चा में आ गईं, जब उनके पति संजय की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त सोनाली वहां पर नहीं थीं। वह मुंबई में थीं। उनकी इकलौती बेटी हॉस्टल में रहती है।

सोनाली फोगाट बीजेपी में किस पद पर है?

सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे की नेशनल वर्किंग कमि‍टी की वाइस प्रेसिडेंट हैं।

सोनाली फोगाट किन कारणों से विवादों में रही हैं?

सोशल मीडिया पर जून, 2020 में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में सोनाली फोगाट एक अध‍िकारी को चप्‍पल से मारती हुई नजर आईं। इस पर खूब बवाल मचा। सोनाली फोगाट ने बीते साल अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। यह मामला मारपीट का था।

क्‍या सोनाली फोगाट ने विवादित भाषण दिया था?

बात 8 अक्‍टूबर 2019 की है। सोनाली अपने एक भाषण के कारण भी व‍िवादों में रहीं। उन्‍होंने हिसार के एक गांव में रैली के दौरान लोगों से 'भारत माता की जय' के नारे लगाने को कहा। सोनाली ने इस दौरान कहा कि जो लोग नारे नहीं लगा रहे हैं, वह निश्‍चय ही पाकिस्‍तान से हैं। बाद में सोनाली फोगाट ने अपने इस भाषण पर माफी भी मांगी थी।

सोनाली फोगाट ने किन सीरियल्‍स और फिल्‍मों में ऐक्‍ट‍िंग की है?

सोनली फोगाट ने टीवी सीरियल 'अम्मा' में नवाब शाह की पत्नी का रोल निभाया। इसके अलावा वह हरियाणवी सॉन्‍ग 'बंदूक आली जाटणी' में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली एक वेब सीरीज 'द स्‍टोरी ऑफ बदमाशगढ़' में भी नजर आ चुकी हैं।

सोनाली फोगाट के टिकटॉक पर कितने फॉलोअर्स थे?

सोनाली फोगाट सोशल मीडिया, खासकर टिकटॉक पर बेहद ऐक्‍ट‍िव थीं। टिकटॉक पर उन्‍हें 1 लाख 32 हजार यूजर्स फॉलो करते थे।

Tags: