माँ तू आँसू पोंछले अपने

रोने की कोई बात नहीं

माँ तू आँसू पोंछले अपने

रोने की कोई बात नहीं

जब तक तेरे साथ हूँ मैं

मत सोच के कोई साथ नहीं

और ज़रा सा पाल दे मुझको

फिर मैं तुझको पालूंगा

और ज़रा सा पाल दे मुझको

फिर मैं तुझको पालूंगा

जो माँगेगी सो लाऊँगा

कोई बात न टालूंगा

जो तेरी झोली में न डालूं

ऐसी कोई सौगात नहीं

माँ तू आँसू पोंछले अपने

रोने की कोई बात नहीं

जब तक तेरे साथ हूँ मैं

मत सोच के कोई साथ नहीं


Full View

दिन भर मेहनत करके जब मैं

शाम को वापस आऊंगा

दिन भर मेहनत करके जब मैं

शाम को वापस आऊंगा

अपने पास बिठाकर तुझको

प्यार के साथ खिलाऊँगा

तू ऐसा मत सोच कि तेरे

सर पे कोई हाथ नहीं

माँ तू आँसू पोंछले अपने

रोने की कोई बात नहीं

जब तक तेरे साथ हूँ मैं

मत सोच के कोई साथ नहीं

कुछ दिन की तो बात है माँ

ये कुछ दिन भी कट जायेंगे

कुछ दिन की तो बात हैं माँ

ये कुछ दिन भी कट जायेंगे

आज जो बादल छाये हैं

वो बादल कल छंट जाएंगे

जिसकी उजली सुबह न हो

ऐसी कोई काली रात नहीं

माँ तू आँसू पोंछले अपने

रोने की कोई बात नहीं

जब तक तेरे साथ हूँ मैं

मत सोच के कोई साथ नहीं.

Tags: