Delhi Traffic News Alert: देश की राजधानी दिल्‍ली में किसान आंदोलन (FarmerProtest) के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने जारी एडवाइजरी में वैकल्‍पिक मार्गों के बारे में जानकारी दी है.  दिल्‍ली के टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर, झटिकरा बॉर्डर किसी भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद हैं. बडूसराय बार्डर केवल दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खुला है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के मुताबिक, Chilla border पर नोएडा-लिंक रोड (Noida-link road) किसानों के गौतमबुद्ध नगर द्वार के कारण बंद है. 

दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि नोएडा जाने के लिए नोएडा-लिंक रोड से बचें और नोएडा के बजाय NH- 24 और DND का उपयोग करें. नोएडा-लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर किसानों के विरोध के कारण यातायात के लिए बंद है. 

बता दें कि पिछले कई दिनों किसानों के आंदोलन के चलते से टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर, झटिकरा बॉर्डर पर ट्रैफिक मूवमेंट में बंद करना पड़ रहे हैं. पुलिस ने कुछ डायइवर्टेड और वैकल्‍प‍िक रूट्स सुझाती रही है.

Tags: