जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले सांसदों में बुधवार को एक और नाम जुड़ गया है।राजसमंद से बीजेपी सांसद और जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। खुद सांसद दिया कुमारी ने रात को इसकी जानकारी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि उनकी कोरोना वायरस जांच पॉजिटिव आई। उन्होंने हाल ही अपने संपर्क में आये लोगों को भी सेल्फ आइसोलेट होने और कोविड-19 टेस्ट कराने की अपील की है।

CM अशोक गहलोत ने स्वस्थ होने की कामना

सांसद दीया कुमारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना वाला एक संदेश जारी किया उन्होंने उम्मीद जताई की दीया कुमारी जल्द ही ठीक होंगी। 


रिपोर्ट आने से पहले शामिल हुई थी सभा में

दीया कुमारी बुधवार को राजसमंद विधायक दिवंगत किरण माहेश्वरी को श्रद्धासुमन अर्पित करने राजसमंद बीजेपी कार्यालय पहुंची थीं। वहां पूर्व मंत्री एवं राजसमंद विधायक स्व.किरण माहेश्वरी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते भावुक हुई सांसद दियाकुमारी ने लिखित बयान जारी कर कहा कि 'आज मन व्यथित है, इसलिए कुछ भी बोलना मुमकिन नहीं है। किरण माहेश्वरी के नहीं रहने से आज बीजेपी परिवार का हर सदस्य गमगीन और उदास है।'

Tags: