नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर आज धरना प्रदर्शन करेगी. सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनहित के मुद्दों को लेकर धरना देगी।

Full View

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी नौ अगस्त को 'क्रांति दिवस' पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 25 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Full View

चौधरी ने बताया कि धरना कार्यक्रम में पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित समाजवादी पार्टी के सभी युवा संगठन, महिला सभा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे.