Bhojpuri Sexy Song: कनिष्का नेगी के साथ खेसारी लाल कर रहे हैं डिस्को डांस, देखिए वीडियो

Bhojpuri Sexy Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऑलराउंडर खेसारी लाल यादव का नया गाना इश्क रिलीज हो गया है। इश्क गाने में कनिष्का नेगी ने अपने आवाज और अंदाज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों सितारे इस गाने में डिस्को डांस करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं कनिष्का मॉडर्न ड्रेस में बहुत हॉट लग रही हैं। गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल कनिष्का को कॉल करते हैं लेकिन कनिष्का उनके कॉल का जवाब नहीं देती हैं।


जब खेसारी लाल ने कनिष्का से फोन ना उठाने का जवाब मांगा तो कनिष्का ने उन्हें कॉल और मैसेज करने के लिए मना कर दिया। इस पर खेसारी लाल बोलते हैं कि वो इश्क़ हैं कोई बुखार नहीं जो दवाई से उतर जाएंगे। इस गाने में खेसारी लाल और कनिष्का नेगी दोनों नए अंदाज में नजर आए हैं। आपको बता दें, इस गाने को यादव राज ने लिखा है और विनय विनायक ने म्यूजिक दिया है। आप यह मजेदार गाना यहां सुन सकते हैं।



Related Articles
Next Story
Share it