Nirhua ka Bhojpuri Hit Gana: दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह का धांसू गाना मन‌ बा त लेला मजा, देखें हिट भोजपुरी वीडियो

Nirhua ka Bhojpuri Hit Gana: दिनेश लाल यादव निरहुआ अक्षरा सिंह दोनों ही भोजपुरी के दिग्गज कलाकार हैं। दोनों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है जिनमें ज्यादातर हिट ही रही हैं। वैसे भी दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह जैसे सुपरस्टार किसी फिल्म से जुड़ जाए और वह हिट ना हो ऐसा तो बहुत कम ही देखा जाता है। ये दोनों कलाकार जब भी पर्दे पर आते हैं लोगों में जोश भर जाता है। इन दोनों के फैंस लाखों में है, जो इनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।इसी कड़ी में दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की सुपरहिट फिल्म दिलेर का यह गाना 'मन बा त लेला मजा' इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। गाने को अब तक 8.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को दिनेश लाल यादव और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। गाने में अक्षरा सिंह लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।




Related Articles
Next Story
Share it