Begin typing your search above and press return to search.
Begin typing your search above and press return to search.
VIDEO: दूरदर्शन पर लाइव शो के दौरान मशहूर लेखिका का हो गया निधन, देखिए वीडियो

जम्मू-कश्मीर में सोमवार (10 सितंबर) को एक लाइव टीवी शो के दौरान जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका और प्रोफेसर रीता जतिंदर का निधन हो गया। शो के दौरान उन्हें हार्टअटैक से मौत हो गई। रीता दूरदर्शन पर महिलाओं के मुद्दे पर आयोजित एक प्रोग्राम में बात कर रही थीं। लाइव शो के दौरान अचानक ही बोलते बोलते वो चुप हो गईं। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, उनकी मृत्यु हो गई। रीता के अचानक निधन से उनके घरवाले, दोस्त और प्रशंसक हैरान रह गए। उनके निधन से उनके मित्र और प्रशंसक शोकाकुल हो गए।
रीता जम्मू-कश्मीर में सोमवार को दूरदर्शन के शो के लाइव टेलिकास्ट के दौरान मेहमान के रूप में शामिल हुई थीं। उस वक्त चैनल में 'गुड मार्निंग जम्मू ऐंड कश्मीर' का प्रसारण हो रहा था। शो के दौरान शिक्षाविद और लेखिका रीता जतिंदर अपने जीवन और उपलब्धियों पर सवालों का जवाब दे रही थीं। अचानक उनकी आवाज भरने लगी और वह अचानक बेहोश हो गईं। यह देख शो में मौजूद दोनों होस्ट और दर्शक हैरान रह गए। वह अपनी कुर्सी पर ही पीछे की ओर गिर गईं और भारी सांसें लेने लगीं। जिसके बाद शो को फौरन कट किया गया और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लेखिका को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के वक्त शो के निर्माता इस अप्रत्याशित स्थिति को प्रारंभ में संभालने में सक्षम नहीं हो पाए।रीता जतिंदर जम्मू-कश्मीर एकेडमी ऑफ आर्ट, संस्कृति और भाषा की सचिव भी थीं। इसके साथ ही वह क्लास वन रेडियो ब्रॉडकास्टर भी थीं।
Next Story
