Nausena Divas 2020: आज के दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान निर्णायक जीत हासिल की थी

नई दिल्ली: आज भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2020) मनाया जा रहा है। भारतीय सेना में नेवी का बड़ी अहम भूमिका है। समुद्री सीमाओं की रक्षा और दुश्मनों को नाको चने चवबाने में नेवी ने खास भूमिका निभाई है। 1971 में भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के जरिए पाकिस्तानी नेवी के कराची मुख्यालय को निशाना बनाकर उसे नेस्तनाबूद कर दिया था यह हमला इतना जबरदस्त था कि वहां 7 दिनों तक आग जलती रही थी। भारत के इस हमले से पाकिस्तान पस्त हो गया था। भारतीय नेवी के इसी पराक्रम को याद करने के लिए हर 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।


दुनिया में चौथी सबसे मजबूत भारतीय नौसेना की ताकत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। नौसेना के पास कुल जहाजों की संख्या 280 से ज्यादा है। 1612 में भारतीय नौसेना की स्थापना हुई थी। आजादी के बाद 1950 में इसका फिर से गठन हुआ और इसे इंडियन नेवी का नाम दिया गया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना की सराहना की और कहा कि वह निडरता के साथ देश के तटों की रक्षा करती है साथ ही जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है।

मोदी ने ट्वीट किया,'हमारे सभी पराक्रमी नौसैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय नौसेना निडरता के साथ हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत पड़ने पर मानवीय सहयोग भी प्रदान करती है। हम सदियों से चली आ रही भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा को भी याद करते हैं।'

Related Articles
Next Story
Share it