भाभी ने देवर के साथ मिलकर कर दी अपने ही पति की हत्या, पुलिस को तीन दिन बाद मिला शव

झारखंड के देवघर में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां अवैध संबंधों के चलते देवघर जिले में रिखिया थाना इलाके के मुसफा गांव में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। हत्या के तीन दिन बाद देवघर पुलिस ने मृतक पति का शव बरामद कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देवघर जिले में रिखिया थाना इलाके के मुसफा गांव में तीन दिनों से लापता एक 35 साल के शख्स विभाष मंडल की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के तीन दिन बाद गांव के पास कुए से शख्स का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, पत्नी का अवैध संबंध वजह बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि मंडल का परिवार बांका जिले के अमरपुर का रहने वाला था। चिरुडीह में किराए पर रहते थे। मजदूरी करके परिवार का खर्चा चलता था। लेकिन इसी बीच पत्नी के साथ देवर के अवैध संबंध की जानकारी पति को लग गई थी। वो दोनों के बीच में रोडा बन रहा था। जिसके बाद देवर भाभी ने मिलकर पति को ठिकाने लगा दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Next Story
Share it