UP MLC Election: सैफई पहुंच अखिलेश यादव ने डाला वोट, PM Modi- BJP के बारे में कह दी ये बड़ी बात

जनशक्ति: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक क्षेत्र की छह और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने गांव सैफई मतदान के लिए पहुंचे। अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव का असर आगामी चुनावों पर पड़ेगा।

उन्होंने किसानों को विपक्ष द्वारा बरगलाने के पीएम नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी के लोग बहुत ट्रेंड हैं। अगर दिल्ली में तय हो जाए तो वे लोग दिन को भी अंधेरा बोलते हैं। देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हाे रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, किसान हमारा पेट भर रहा है और सैनिक सीमा पर रक्षा कर रहा है। किसान अगर दुखी हो जाएगा और आर्थिक रुप से कमजोर हो जाएगा तो किसान केवल कमजोर नहीं हो रहा है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।

महोबा जिले में किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या की है। जबसे बीजेपी की सरकार आई है, तब से किसान आत्महत्या कर रहा है। लगातार ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं, जिससे बड़े लोगो को फायदा पहुंच रहा है। अखिलेश ने कहा कि किसानों से पूछिए कि उनको धान और मक्का की कीमत मिल पाई है? किसान जो आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांगें जायज हैं। उनकी मदद होनी चाहिए। किसानों के पक्ष में फैसले होने चाहिए। भाजपा यह बताए कि समर्थन मूल्य आय दुगनी किसानों की कैसे हो?

Related Articles
Next Story
Share it