भारत बंद : समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, वाराणसी में जिला मुख्यालय के गेट पर जड़ा ताला

जनशक्ति: किसानों के भारत बंद का देश में मिला जुला असर दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सामने आये। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की सुबह ही जिला मुख्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।


क़ृषि कानून को बताया किसान विरोधी

किसानों के भारत बंद के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। बावजूद इसके सपा कार्यकर्ता पुलिस की आँख में धूल झोंकते हुए सुबह सबेरे ही जिला मुख्यालय पहुंच गए। लगभग एक दर्जन की संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय का गेट बंद कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने क़ृषि बिल को किसानों के खिलाफ बताया। उनका आरोप था कि इस काले कानून से देश के अन्नदाता बर्बाद हो जायेंगे। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नए क़ृषि बिल को वापस लेने की मांग की है।

किसानों के समर्थन में अखिलेश यादव

देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। समाजवादी पार्टी भी किसानों के समर्थन में ख़डी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोमवार को कृषि बिल के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें लखनऊ में ही हिरासत में ले लिया था। इसके बाद प्रदेश मे जगह-जगह सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे। आपको बता दें कि क़ृषि बिल के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों किसान पिछले 13 दिनों से दिल्ली में डटे हैं। किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है।

Related Articles
Next Story
Share it