सपा का आंदोलन: रायबरेली में उतरा कार्यकर्ताओं का सैलाब, विरोध में प्रदर्शन जारी

रायबरेली: किसानों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद को कई राजनीतिक दल समर्थन कर रहे है। उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन का आवाहन किया। इसी सिलसिले में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किसान बिल के विरोध प्रदर्शन करने से पहले ही सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी और सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह,सदर कोतवाल अतुल सिंह की टीम ने पुलिस लाइन चौराहे पर हिरासत में ले लिया।

सरकार किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं दे रही है

हिरासत में लिए जाने से पहले जिलाध्यक्ष की इंस्पेक्टर से धक्का मुक्की हुई क्योंकि जिलाध्यक्ष किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करने पर अड़े थे। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर से किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की हिरासत में लिए गए सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है यह सरकार किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं दे रही है सरकार किसानों की मांग सुनने को तैयार नहीं है और सरकार ठंड में अपनी मांगों को मनवाने के लिए देश की राजधानी में लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है।


अखिलेश यादव के आवाहन पर आज किसान विरोधी सरकार के विरोध में हम विरोध कर रहे है

वहीं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला सिंह को हिरासत में ले लिया गया शीला सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के आवाहन पर आज किसान विरोधी सरकार के विरोध में हम विरोध कर रहे है। हमारे किसानों का सरकार लगातार शोषण कर रही है। और आज किसान बहुत ही परेशान है। शीला सिंह के साथ शिवम सोनकर औऱ बछरावां के पूर्व सपा विधायक राम लाल अकेला विनोद यादव ने भी जोर दार विरोध प्रदर्शन किया। वही विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने रात भर छापेमारी के साथ कई लोगों को रात में ही हिरासत में ले लिया और आज विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं को पुलिस लाइन के अंदर उनको हिरासत में रखा गया है।

Related Articles
Next Story
Share it